तैयारी: जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अक्टूबर 2020

तैयारी: जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

मधेपुरा: स्वीप कोषांग मधेपुरा के तत्वावधान में कोरोना काल में सुरक्षित मतदान कराने को लेकर बी एन मंडल स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई. जिसको हरी झंडी दिखाकर अपर समाहर्ता जिला सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार शैव ने रवाना किया. इस रैली के माध्यम से आम लोगों को कोरोना काल में सुरक्षित मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. 

साथ ही उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जान भी जरूरत है और मतदान भी. ऐसे में आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की पहल की गई है. इसके जरिये लोगों को कोरोना काल में सुरक्षित मतदान के लिए जरूरी एहतियात बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्र पर इस बार उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी. 
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर इस बार थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी. जिनका तापमान समान्य से अधिक होगा, उन्हें कोविड टोकन देकर अलग से व्यवस्था की गई है. उनलोगों को शेड में बैठा दिया जाएगा. कुछ देर बाद उनका फिर से तापमान जांच किया जाएगा. 

किसी भी तरह के कोरोना के संभावित मामले वाले व्यक्तियों के लिए अंतिम एक घंटे में मतदान की व्यवस्था रहेगी. किसी भी परिस्थिति में कोई भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages