सात दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 अक्टूबर 2020

सात दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू

पटना: कनक एंटरटेनमेंट द्वारा सात दिनों का अभिनय कार्यशाला का आयोजन 28 अक्टूबर से आरम्भ किया गया. यह कार्यशाला 3 नवंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जाएगा. इस सात दिनों के अभिनय कार्यशाला में अभिनय से जुड़े थ्योरी एवं प्रायोगिक दोनों ही विषयों की जानकारी प्रतिभागियों को दिया जा रहा है. 


कार्यशाला के पहले दिन के प्रशिक्षण में सिक्किम एनएसडी के पूर्ववर्ती छात्र सुमित ठाकुर ने ऑनलाइन जुड़कर प्रतिभागियों को अभिनय एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अहम बातों को बताते हुए शारीरिक भाषा और चेहरे के भाव के महत्व को बताया और अभिनेता की तयारी हेतु किसी भी काल्पनिक परिस्थिति में रहकर कहानी को आगे बढ़ाने का अभ्यास कराया और एक लघु नाट्य को पढ़कर बच्चों को सुनाया. 

इस अभिनय कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी किसी कहानी को तैयार कर के प्रस्तुति देंगे. आज इस कार्यशाला के सभी प्रतिभागी ने 'नैना द स्टोरी ऑफ़ यंग जनरेशन' का पाठ सुना और कल प्रतिभागी ऑफलाइन क्लास करने निर्धारित सेंटर पर पहुँचकर आगे की प्रशिक्षण लेंगे. इस कार्यशाला के तकनिकी पक्ष को टेक्की बॉस देख रहें हैं.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages