मौत के दरवाजे पर खड़े पीड़ित की सुधि ली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 अक्टूबर 2020

मौत के दरवाजे पर खड़े पीड़ित की सुधि ली

मधेपुरा: जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक पिड़ित को मेडिकल कॉलेज मधेपूरा में भर्ती करा दो यूनिट रक्त और आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा कर श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम की. 


जानकारी हो कि अनजान नंबर से मिशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव को कॉल आता है आप मिशन के रक्त प्रबंधक बोल रहे हैं एक पेशेंट है पप्पू महतो जिसे मुरलीगंज से सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर किया गया है मदद करने वाला कोई नहीं है परिवार में तीन छोटी बच्ची है. इसका जीवन बचाने की कृपा करें तुरंत ही सागर ने पूरी जानकारी लेने के बाद मदद की सहमति दी.  

मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में कॉलेज के लैब टेक्नीशियन संजय कुमार के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में पेशेंट को भर्ती कराया गया. हिमोग्लोबिन 2 % रहने के कारण डा. द्वारा तीन यूनिट रक्त की मांग की गई है. तुरंत ही मिशन के रक्त प्रबंधक सागर के द्वारा रक्तदाता की तलाश शुरू कर दी गई. 


जैसे ही मिशन के रक्त वीर मुकेश कुमार करुवेली कुमारखंड निवासी सुमित वर्मा सिंहेश्वर निवासी को मालूम हुआ सहमति देकर तुरंत ही सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचकर रक्तदान कर मानवता जिंदाबाद का संदेश दिया. सागर यादव पीड़ित परिवार को दो यूनिट रक्त और आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया मिशन के तरफ से आगे भी सहयोग करने का परिवार को वचन दिया.  

साथ ही एक थैलेसीमिया पेशेंट शिवराज कुमार रानीपट्टी निवासी रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी, जिसकी जानकारी सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी राजकुमार पूरी द्वारा मिशन के रक्त प्रबंधक सागर को दी गई. सागर यादव ने पूरी जानकारी लेने के बाद रक्तदाता की तलाश शुरू की जैसे ही मिशन के रक्तबीर श्रीकांत कुमार मधुवन निवासी को मालूम हुआ तुरंत ही सहमति देकर सदर अस्पताल में रक्तदान किया मिशन के रक्त प्रबंधक द्वारा एक यूनिट थैलेसीमिया पेशेंट को एक युनिट रक्त उपलब्ध करा दिया गया.

(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता) 

Post Bottom Ad

Pages