स्कार्पियो ने मजदूर को मारी ठोकर, मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 दिसंबर 2020

स्कार्पियो ने मजदूर को मारी ठोकर, मौत

मधेपुरा: सहरसा- मधेपुरा एनएच 107 पर भिरखी पुल काली स्थान के समीप सोमवार की शाम अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई. मजदूर के शव को अंतः परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. बताया गया कि गणेश स्थान वार्ड 14 निवासी मजदूर बीरेंद्र सादा और अनिल सादा रोड पर पैदल ही अपने घर जा रहे थे. 

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बीरेंद्र सादा को पीछेे से ठोकर मारतेे हुए फरार हो गई. जिससेे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना को देख स्थानीय काली मंदिर के पुजारी व आसपास केे लोगों हल्ला किया. हल्ला सुन आसपास के और भी लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. जबतक कि लोग कुछ समझ पाते तबतक चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल रहा.  
मुखिया अरबिंद यादव और उपमुखिया राजकुमार राजा को सूचना मिलने ही घटना स्थल पर पहुंचे. शव का पहचान किया और सदर अस्पताल पहुँचाया. बता दें कि स्कॉर्पियो से दूसरा मजदूर अनिल सादा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. 

डॉक्टर ने अनिल को खतरे से बाहर बताया. मृतक बीरेंद्र सादा को छोटे- छोटे चार बच्चे हैं. बीरेंद्र सादा की मौत से परिजनों में मातम पसरा है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages