छात्रों की समस्या को लेकर छात्र राजद ने किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 दिसंबर 2020

छात्रों की समस्या को लेकर छात्र राजद ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा: छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम की अध्यक्षता में छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार और छात्रों के शोषण हेतु चरण बद्ध आंदोलन किया गया. विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय भ्रमण कर बिभिन्न बिभागों में प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया जिसके उपरांत विश्वविद्यालय के कुलानुशासक, कुलसचिव एंव कुलपति से लम्बी वार्ता कर छात्रों के समस्याओं से अवगत करवाया. 

कुलपति ने एमसीए, एमबीए, कोर्स खोलने का आश्वासन दिया तथा स्नातकोत्तर में सीट बृद्धि, शिक्षा में शोध कार्य करवाने सहित महिला छात्रावास को अबिलम्ब खोलने का आश्वासन दिया.  
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रभारी नीतीश यदुवंशी, प्रधान महासचिव प्रवीण यादव, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष नवीन कुमार, राजा कुमार, विश्वविद्यालय सेंट्रल मेम्बर माधव कुमार, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय अध्यक्ष मन्नू महाराज, नगर अध्यक्ष महताब आलम, विवेकानंद कुमार, नासिर आलम,अफसार आलम, कुंदन कुमार, भवेश कुमार, सिट्टू कुमार, रौशन कुमार, संजीत सिंह यादव राजेश यादव सहित दर्जनों कार्यकत्ता उपस्थित थे. बता दें कि छात्र राजद ने पूर्व में भी विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया था. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages