सिंहेश्वर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिंहेश्वर इकाई द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन क़ो लेकर पोस्टर जारी किया गया. एबीवीपी का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर महाराष्ट्र में होने जा रहा है. अधिवेशन निमित्त छोटा सा कार्यक्रम होने के वजह से अप्रत्यक्ष तरीके से पूरे भारतवर्ष में ऑनलाइन के माध्यम से व्यापक तरीके से लाइव कार्यक्रम किया जा रहा है.
इसी क्रम मे अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सागर कुमार व जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय अधिवेशन के निमित आगामी कार्यक्रम 25-26 दिसंबर को नागपुर-महाराष्ट्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है.
इसमें कोविड-19 को लेकर प्रत्यक्ष तरीके से छोटा कार्यक्रम हो रहा है लेकिन अप्रत्यक्ष तरीके से बहुत बड़ा कार्यक्रम पूरे देश भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख शिवानी अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने कहा की अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और अपने कार्य पद्धति के अनुसार पूरे देश भर में जाने जाती है.
नगर मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा की देशभर की आबादी की 4000 इकाइयों के लाखों संख्या में छात्र ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगे. मौके पर अमरनाथ, केशव कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, सनी यादव, शुभम कुमार आदि सदस्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









