सिहेंश्वर: प्रखंड क्षेत्र सिहेंश्वर के आस पास झुग्गी झोपड़ी में समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के सदस्यों द्वारा मध्य रात्रि में कंबल वितरण किया गया. लगातार दो वर्ष जनसहयोग से 500 से अधिक जरुरमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया है.
मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि इस वर्ष भी अधिक से अधिक जरुरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया जायेगा. मिशन के संरक्षक अरविंद प्राणसुखका ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना के बीच असहायों को कंबल से संबल प्रदान करना सराहनीय कार्य है.
मिशन के सागर मल्होत्रा ने कहा असहायों को चिन्हित कर अधिक से अधिक जरुरत मंदो को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा जो 14 जनवरी तक चलेगा. कंबल वितरण कार्यक्रम को गति देने में सिहेंश्वर के सम्मानित टेकरीवाल परिवार के शिव प्रसाद टेकरीवाल और भगवान प्रसाद टेकरीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कंबल वितरण कार्यक्रम में मिशन परिवार के अरविंद प्राणसुखका, सागर मलहोत्रा, अनुज सिंह, सत्यम कुमार, गौरव कुमार झा, केशव शर्मा उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









