मधेपुरा: समाजवादी नेता व सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख कपिल देव मंडल की पुण्यतिथि शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर मनायी गयी. इस अवसर पर स्व. कपलीदेव बाबू के पुत्र पूर्व जिला परिषद सहायक अभियंता बलवंत कुमार और पुत्रवधू गिरजा कपिल देव इंटर कॉलेज के अध्यक्ष संगीता कुमारी ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया.
मौके पर बीजेपी महिला अध्यक्ष रीता राय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कपिल देव बाबू के व्यक्तित्व पर चर्चा की. आजीवन प्रमुख रहे कपिल देव मंडल महान समाजवादी चिंतक के साथ-साथ उच्च कोटि के विचारक भी थे. उन्हीं का देन है कि आज कोसी अंचल में समाजवाद की नींव मजबूत है.
उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में उनके कार्यकाल व उनके विचारधारा की चर्चा अभी भी होती है. पुण्यतिथि के मौके पर अर्पणा कुमारी, एजुकेशन ट्रस्ट के शिक्षक वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार व छात्र-छात्राओं ने भी स्व. कपिल देव बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया.
(रिपोर्ट:-ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









