मधेपुरा: शुक्रवार को बीएनएमयू में शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार, शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मचारियों की कमी, स्नात्तकोत्तर में सीट विरधी, शिक्षा, काला एवं एलाइंस में शोध, बीसीए की परीक्षा, एमसीए, एबीए, बी टेक की पढ़ाई हेतु एक दिवसीय धरना छात्र राजद के द्वारा दिया गया.
धरना की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईसा असलम ने कहा कि छात्र राजद लगातार छात्रों की समस्याओं से अवगत करवाता रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक छात्र राजद आंदोलन करता रहेगा.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रभारी नितीश यदुवंशी एवं कांसिल मेंम्बर माधव कुमार, महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि छात्र राजद लगातार मांग पत्र एवं स्मार पत्र के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से विश्वविद्यालय में एकेडमिक कैलेंडर, यूएमआईएस में भ्रष्टाचार पेट-2020 की परीक्षा हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन को देता रहा है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देना विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है.
धरना में उपस्थित छात्र राजद जिला अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव बिट्टू कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालय में एक जैसा नामांकन फीस एवं परीक्षा प्रपत्र नहीं होना छात्रों के साथ अन्याय है. इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन इस पर पहल नहीं होना विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय महासचिव किशोर कुमार एवं उपाध्यक्ष वसंत कुमार, सचिव नवीन कुमार, राजा कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास खुद का प्रेस होते हुए दूसरों को टेंडर देना भ्रष्टाचार को दर्शाता है, स्नातकोत्तर सत्र 18-20 का प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा दो वर्ष बीत जाने के उपरांत भी नहीं लेना विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर शाही तथा तानाशाही रवैया के साथ-साथ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिसे छात्र राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.
इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय अध्यक्ष मनु महाराज, जिला उपाध्यक्ष आर्यन सराफ, नगर अध्यक्ष महताब आलम, जिला सचिव प्रिंस कुमार, संजीत कुमार सिंह, विवेक कुमार, लक्ष्मण कुमार, अक्षय सिद्धांं, तमुकेश कुमार, कौशल कुमार, शिवम कुमार, अरुण कुमार, रवि शंकर कुमार, चिंटू कुमार सुमन, दीपक कुमार, राहुल कुमार सानू कुमार मौके पर उपस्थित उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









