मुरलीगंज: जोरगामा पंचायत सरकार भवन के खेल मैदान पर जेपीएल द्वारा आयोजित सात दिवसीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने किया. मौके पर बीडीओ अनिल कुमार ने जोरगामा में युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं.
ऐसे खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में जोरगमा क्रिकेट लीग बखूबी कर रही हैं. गांव के खिलाड़ियों में छिपे प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस तरह के आयोजन का होना आवश्यक हैं. उद्घाटन मैच मुरलीगंज बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मुरलीगंज की टीम 18 ओवर में 237 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम 18.1 गेंदों में 143 रनों पर ही सिमट गयी. मुरलीगंज टीम की ओर से मो चाहत ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छा स्कोर बनाने में अहम योगदान दिया. साथ ही गेंदबाजी में भी मो चाहत ने 27 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया. मैच में निर्णायक की भूमिका में विकास व स्वतंत्र राय तथा उद्घोषक निखिल वर्मा व बिद्धु ने किया.
वही मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार आर्य, मनोज मंडल, पंकज झा, प्रियवत पासवान, ब्रजेश यादव, अमित यादव सहित कार्यकर्ता के रूप में दिलीप कुमार, बोआ चौरसिया, सिद्धू कुमार, प्रिंस कुमार, सुधांशु चौरसिया, रोहित कुमारआदि सक्रिय योगदान रहा.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











