बेगूसराय: दिनकर कला भवन परिसर में जिले के तमाम रंगकर्मियों द्वारा दिनकर कला भवन प्रबंधन समिति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. उपस्थित सभी रंगकर्मीयों ने अपने-अपने महत्त्वपूर्ण विचार प्रकट किए. बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ रंगकर्मी अवधेश ने कहा कि पहले से बनी दिनकर भवन प्रबंधन समिति का मैं भी एक सदस्य हूँ उस कमिटी में हमलोगों ने अनिल पतंग के नाम का समर्थन किया था पर हमें पता नहीं था की उन्हें काम करने का अनुभव नहीं है.
उस समय सचिव के निर्णय में हमलोगों से बहुत बड़ी भूल हो गई थी जिसका परिणाम हमलोगों ने भुगत लिया. कमिटी के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी से सम्पर्क साधने में वह नाकाम रहे. अतः रंगमंच के बेहतर भविष्य हेतु इस समिति का पुनर्गठन हों और उसका प्रारूप व प्रस्ताव अभी तैयार हो जिससे कि जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित 16 जनवरी की बैठक में हम यह प्रस्ताव रख सकें. दिनकर प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक सिन्हा ने कहा कि हमारी दिनकर भवन प्रबंधन समिति का गठन प्रशासन, समाजसेवी और रंगकर्मी इन तीनो के सहयोग से बनाई गई थी जो अभी पूर्ण रूप से निष्क्रिय है. इसका अभी तक बायलॉज भी नहीं बनाया गया है. इस निष्क्रियता में सचिव पूर्णतः दोषी हैं. क्योंकि वे जिला प्रशासन के समक्ष ख़ुद उपस्थित हो कर हम रंगकर्मीयों की बात नहीं रखते यह इनकी बहुत बड़ी कमजोरी है.
इसलिए नए सिरे से कमिटी का पुनर्गठन हो. कमिटी के सदस्य फ़ैयाजुल हक़ ने बताया कि कमिटी के सदस्यों की बातों को सचिव ने कभी भी तवज्जों नहीं दिया. कई बार दिनकर कला भवन के विकास के लिए मैं प्रयासरत भी रहा. सदस्य अरविन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि हम अपने समिति के सचिव से सहमत नहीं हैं. अतः समिति को पुनर्गठित कर विस्तारित करके एक नई कमिटी बनाई जाए जिसमें हम सीनियर्स और जूनियर्स की भागीदारी हो.
बेगूसराय के प्रथम एन एस डी स्नातक प्रसिद्ध अभिनेता हरीश हरिऔध ने कहा कि जिला प्रशासन और रंगकर्मीयों के सामंजस्य से कमिटी का पुनर्गठन होनी चाहिए और कमिटी की संख्या में बढ़ोतरी है. वहीं चर्चित रंगकर्मी प्रवीण गुंजन ने कहा कि दिनकर कला भवन से सम्बंधित जो भी कमिटी है उसका अबतक कोई बहुमूल्य योगदान नहीं दिख रहा है. रंगकर्मी इम्तियाजुल हक़ डब्लू ने कहा कि दिनकर कला भवन प्रबंधन समिति का विस्तारीकरण कर इसका पुनर्निर्माण हो तथा कमिटी में सक्रिय रंगकर्मीयों की भूमिका सुनिश्चित हों.
मौक़े पर उपस्थित जिले के सांस्कृतिककर्मी व रंगकर्मी सक्रिय युवा अभिनेता अमरेश कुमार, हरिकिशोर ठाकुर, चंदन वत्स, सचिन कुमार, आलोक रंजन, सिकंदर कुमार शर्मा, विजय कुमार, कुँवर कन्हैया, हरिशंकर गुप्ता, सीताराम शर्मा, परवेज़ यूसुफ, सचिन कुमार, चंदन कुमार सोनू, मो. इब्रान, आकाश मेहता एवं अन्य सक्रिय युवा रंगकर्मी भारी संख्या में उपस्थित होकर सर्वसहमति से दिनकर कला भवन प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु निम्नलिखित प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रकट किए.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










