सिहेंश्वर: समाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन रक्तदान व पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ठंड से ठिठुरते हुए जरूरत मंदो के बीच भी पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण अभियान चला रहा है. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मकर संक्रांति के अवसर पर रामजानकी ठाकुर बाड़ी सिहेंश्वर में शिविर लगाकर सैकड़ों कम्बल वितरण किया गया.
मिशन के संरक्षक अरविंद प्राणसुखका ने कहा मिशन गरीबों की सेवा के लिए कृतसंकल्पित है मिशन परिवार सेवा में शुरू से ही सराहनीय योगदान दे रहा है. व्यापार संघ के महासचिव अशोक भगत ने कहा मिशन सिहेंश्वर ही नहीं कोसी का सबसे मजबूत समाजिक संगठन है, जो गरीबों की हर जरुरत को अपना समझकर मदद करता है. मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कंबल वितरण कार्यक्रम सभी के सहभागिता से किया जा रहा है जिसमें समाज सेवी शिवप्रसाद टेकरीवाल, भगवान प्रसाद टेकरीवाल, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद प्राणसुखका, विजय प्रसाद टेकरीवाल का सराहनीय योगदान रहा.
इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इन्द्रदेव स्वर्णकार,श्रवण अग्रवाल ,विजय भगत, अजय गुप्ता, दिलिप भगत, राजीव कुमार बबलू, मिशन परिवार के सुदेश शर्मा, सागर मलहोत्रा, गौरव कुमार झा, सुमित वर्मा, सत्यम कुमार, सुधीर कुमार, मंडल, अजय कुमार, अमरेन्दर कुमार अभिषेक साह, अरविंद मिश्रा, केशव शर्मा, संतोष मल्लिक, आलोक चटर्जी मोजुद थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)










