राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, कि "बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है. प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है. इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएँ."
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, कि" बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है. राष्ट्र की चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी."
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बिहारवासियों को संदेश दिया है," बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं. गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे."
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










