मधेपुरा: श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने एक बार फिर 80 वर्षीय बुजुर्ग मोतीलाल चौरसिया की रेयर ग्रुप AB+ रक्त मुहैया करा कर उसकी जान बचा ली. मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि मिशन परिवार में फरिश्तों की कमी नहीं है एक बार समाज को दिया सकारात्मक संदेश जानकारी हो रेयर ग्रुप AB+ ब्लड होने के कारण परिवार वालों द्वारा रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था तब मिशन से मदद गुहार लगाई.
मिशन के रक्तप्रबंधक सागर यादव और सत्यम कुमार के प्रयास से मिशन परिवार के रक्तवीर गौरव कुमार, सिहेंश्वर निवासी महाशिवरात्री का व्रत तोड़कर रक्तदान किया. विदित हो कि रक्त दान खाने के बाद ही किया जाता है इंसानियत के लिए व्रत तोड़कर रक्तदान किया. गौरव ने कहा व्रत भी नेकी के लिए ही रखे जाते हैं हमें खुशी है कि मेरा रक्त जरुरमंदो को काम आया.
साथ ही मिशन के युवा रक्तवीर राजीव कुमार (खगड़िया) अमन कुमार (सिहेंश्वर) निवासी नाजुक समय में ऐन मौके पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन दान दिया. रक्तदान मिशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव और सत्यम कुमार के निगरानी में हुआ और पीड़ित परिवार को तीन यूनिट रक्त उपलब्ध करा दिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









