कई चर्चित कवियों के कविताओं का संयोजन कर यह नाट्य प्रस्तुति की गई जिसमें कवि गोरख पांडे, ओमप्रकाश वाल्मीकि, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना आदि रचनाकारों के प्रासंगिक कविताओं के माध्यम से कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से आज की समस्याओं को अभिव्यक्त किया है जिसमें किसानों की बात, गरीब मजदूरों की बात, बेरोजगारों की बात की गई है.
स्पेशल शो आज की बात कार्यक्रम का जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक रंगप्रेमी डॉ एस. पंडित की अध्यक्षता की गई. कलाकारअंजनी कुमार रंजन, बंदना श्रीवास्तव, पुष्पांजलि, राजेश, पुष्कर, रुपेश के गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता एसएन आजाद को कैफ़ी आज़मी सम्मान तथा प्रसिद्ध संगीत प्रशिक्षक आचार्य सुदामा गोस्वामी को डॉक्टर पी गुप्ता सम्मान से श्रीमती मंजू कुमारी एवं श्रीमती रमिता ने सम्मानित किया.
रंगकर्मी दीपक, गोपाल कुमार झा एवं मनीष राज के संयुक्त संयोजन में यह कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा. धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ सिंह ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









