पटना में बैंक शाखाओं में 4 दिनों की छुट्टी
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 2 दिन ही बैंक खुले रहेंगे. महीने के अंतिम शनिवार और होली के पर्व के कारण 27 से 29 मार्च तक लगातार तीन दिनों तक बैंककर्मियों की छुट्टी रहेगी. बैंकों के वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन 31 मार्च होता है. जिस कारणवश बैंक ब्रांच में ग्राहकों के आने पर पाबंदी होती है. उसके अगले दिन 1 अप्रैल को बैंक अपने वार्षिक अकाउंट को बंद कर देते हैं.
जिस वजह से उस दिन भी बैंकों में छुट्टी होती है. 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि पटना में बैंक शाखाएं लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगी. पटना में 30 मार्च को भी ग्राहक बैंक ब्रांच जाकर अपने जरुरी काम नहीं कर पाएंगे. 31 मार्च की छुट्टी नहीं है लेकिन इस दिन ग्राहकों को बैंक जाने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है.
क्या हैं आरबीआई के निर्देश
बैंक में छुट्टियों के कारण मचनेवाली अफरातफरी और बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है. भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिये छुट्टियों की लिस्ट जारी कर ग्राहकों को समुचित दिशा-निर्देश दिए हैं
27 से 4 अप्रैल के बीच बैंक में छुट्टियों की सूचि
* 27 मार्च - महीने का अंतिम शनिवार
* 28 मार्च - रविवार की छुट्टी
* 29 मार्च - होली
* 30 मार्च - होली के अवसर पर केवल पटना में बैंक बंद रहेंगे. अन्य जगहों पर बैंक खुले रहेंगे.
* 31 मार्च - वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
* 1 अप्रैल - अकाउंट क्लोजिंग का दिन
* 2 अप्रैल - गुड फ्राइडे
* 3 अप्रैल - सभी बैंक खुले रहेंगे
* 4 अप्रैल - रविवार










