डाॅ. शेखर ने बताया कि समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं. इसके लिए शिक्षाशास्त्र विभाग सहित पूरे महाविद्यालय को सजाया जा रहा है. एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी कर रहे हैं. डाॅ. शेखर ने बताया कि कीर्ति भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल हैै. कुछ माह पूर्व महाविद्यालय में बी. एड. पाठ्यक्रम की मान्यता पुन: बहाल होने के बाद विभाग को नया भवन आवंटित होना शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए दोहरी खुशी की बात है.
डाॅ. शेखर ने बताया कि एनसीटीई भुवनेश्वर द्वारा 5 अगस्त, 2019 को महाविद्यालय में संचालित बी. एड. पाठ्यक्रम में पांच बिंदुओं पर कमी दर्शाते हुए इसकी मान्यता विचाराधीन रद्द करने का निर्णय लिया गया. ये पाँच बिन्दु थे- फैकल्टी लिस्ट, एप्रुव बिल्डिंग पलान, एप्रुव बिल्डिंग कम्पलिशन सर्टिफिकेट, एफडीआर एवं वेबसाइट. इन सभी बिंदुओं पर महाविद्यालय ने वांछित उत्तर एवं अभिलेख ससमय एनसीटी दिल्ली को प्रेषित किया. एनसीटी, दिल्ली ने टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के स्पष्टीकरण को सही मानते हुए नवंबर 2020 में बी. एड. की मान्यता पुनः बहाल की. तदनुसार महाविद्यालय में पूर्ववत दो यूनिट में सुचारू रूप से अध्यापन कार्य चल रहा है. शिक्षाशास्त्र के स्वतंत्र भवन बनने से यहाँ अध्ययन-अध्यापन को और गति मिलने की उम्मीद है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









