48 अतिथि व्याख्याताओं के सेवा विस्तारीकरण पर विचार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 जून 2021

48 अतिथि व्याख्याताओं के सेवा विस्तारीकरण पर विचार

मधेपुरा: बीएनएमयू, मधेपुरा में अतिथि व्याख्याताओं के सेवा विस्तारीकरण को लेकर सेलेक्शन कमिटी की बैठक सोमवार को कुलपति डाॅ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई. नियुक्त कोषांग के निदेशक प्रोफेसर डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि पहले चरण में मानविकी संकाय के 6 विषयों की बैठक आयोजित हुई. 

इसके अंतर्गत कुल 48 अतिथि व्याख्याताओं के मामले पर गहन विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए. इनमें मैथिली के 16, हिंदी के 12, अंग्रेजी के 7, दर्शनशास्त्र के 7, उर्दू के 3 एवं संस्कृत के 3 अतिथि व्याख्याताओं के मामले शामिल थे. उन्होंने बताया कि आगे अन्य विषयों के लिए भी यथाशीघ्र सेलेक्शन कमिटी की बैठक आयोजित होगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages