डेस्क: ज़िला स्वास्थ्य समिति बेगुसराय के तत्वावधान में महेश कला जत्था के युवा कलाकारों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक वैक्सीन लगाएँ-जीवन बचाएँ का सफ़ल मंचन किया गया. गीत-संगीत व मनोरंजन से भरपूर इस नाटक में ज़िले के सक्रिय युवा रंगकर्मी अमरेश कुमार, मनोज कुमार, सिकंदर कुमार शर्मा, हारमोनियम वादक महेश कुमार साह व नालवादक नंदकिशोर मालाकार तथा महिला युवा कलाकार मिथलेश कुमारी, सुनीता और लक्ष्मी ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को ख़ूब आनंदित किया.
कला जत्था के कलाकार पिछले छह दिनों से प्रखंड क्षेत्र डंडारी, भगवानपुर और नावकोठी के गाँवों में घूम-घूम कर कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु कोविड-19 टिकाकरण अभियान पर आधारित नाटक के जरिये महत्वपूर्ण संवादों के साथ अधिक-से-अधिक लोगों को वैसिनेशन करवाने के लिए जागरूक किया. नाटक के माध्यम से बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति अपने नज़दीकी टीकाकरण केंद्र से सम्पर्क कर अपने मोबाइल नम्बर औऱ उचित फ़ोटो आईडी पहचान-पत्र के साथ Co-Win सिस्टम में पंजीकरण करवाकर ही वैसिनेशन करवाएं. कोविड-19 का टीका बिल्कुल सुरक्षित है तथा यह टिकाकरण पूर्णतः निःशुल्क है.
हमारे देश में संक्रमण का भय अब भी व्याप्त है अतः वैसीनेशन के बाद भी हमेशा मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहना है साथ ही दो गज दूरी - मास्क जरूरी का ख़्याल रखते हुए एक दूसरे का सहयोग कर कोरोना नामक महामारी को जड़ से मिटाना है. प्रत्येक शो में उपस्थित ग्रामीण दर्शकों की भारी संख्या मनोरंजन से भरपूर नाटक वैक्सीन लगाएँ-जीवन बचाएँ से काफ़ी प्रभावित हुए साथ ही टिकाकरण करवाने के प्रति अत्यधिक उत्सुक भी हुए. ज्ञात हों कि प्रथम दिन की फर्स्ट प्रस्तुति सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग बेगुसराय के पदाधिकारी तथा अंतिम दिन मंगलवार की प्रस्तुति के दौरान यूनिसेफ के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









