मुरलीगंज: कोविड-19 के तीसरे चरण में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसके तहत सोमवार को बीईओ ने करीब 35 लोगो से मास्क का चालान काटा. जानकारी अनुसार जिला दंडाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार बीईओ सूर्य प्रसाद यादव ने मुरलीगंज में विभिन्न भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर घूम घूम कर लोगो को मास्क लगाने का सलाह दिया. साथ ही बिना मास्क के बेवजह बाज़ार में घूम रहे लोगो से मास्क का चालान भी किया.
बीईओ के साथ पुलिस बल भी साथ रहे. बीईओ सूर्य प्रसाद यादव ने बताया कि कोविड 19 के तीसरे चरण में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सोमवार से अनिश्चितकालीन समय तक लोगो को मास्क लगाने तथा बिना मास्क के घूम रहे लोगो का चालान करने का निर्देश जिला दंडाधिकारी द्वारा मिला है. बताया कि यह अभियान प्रत्येक दिन सुबह दस बजे से पांच बजे तक चलेगा. बताया कि 35 लोगो से मास्क का चालान किया गया है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










