रेयर ग्रुप सहित छह यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर बचाई जान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जून 2021

रेयर ग्रुप सहित छह यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर बचाई जान

मधेपुरा: समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन छह यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाई. जानकारी हो कि सेवा फाउंडेशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव के अपील पर संस्था से जुड़े रक्तवीर नाजुक समय में रक्त दान के लिए आगे आए. थैलेसिमिया बिमारी से पिड़ित दो बच्ची कीर्ति कुमारी, और शिवानी कुमारी पिता राजीव गुप्ता मधेपुरा निवासी ओ पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी. ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था तब उनके परिजन संस्था से सहयोग की अपील की. 

सागर ने पूरी जानकारी लेने के बाद तुरंत ही रक्तदाता की तलाश शुरू कर दी. जैसे ही रक्तवीर रुपेश कुमार, चांदनी चौक निवासी और कुंदन कुमार मुरलीगंज निवासी को मालूम हुआ तुरंत ही अपनी सहमति देकर सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचकर रक्तदान कर गौरवान्वित होने का संदेश दिया. स्वीटी कुमारी, पति- मणि भूषण कुमार रक्त ग्रुप बी पॉजिटिव को तीन यूनिट रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी व्यवस्था नहीं नहीं हो पाने के कारण ऑपरेशन रुका हुआ था.  
मरीज के परिवार वाले संस्था से मदद की अपील की. तुरंत ही सागर यादव पूरी जानकारी लेने के बाद रक्त दाता की तलाश शुरू कर दी. महिला की तकलीफ सुनकर रक्तवीर राकेश रोशन दरभंगा निवासी, पप्पू सिंह सिहेंश्वर निवासी और मनिभूषण कुमार जपालपट्टी निवासी ने ऐन मौके पर रक्तदान कर महिला की जान बचाई. मुन्ना कुमार घर लालपूर निवासी को रेयर ग्रुप बी निगेटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी उपलब्ध नहीं हो पा रहा तब उनके परिजन मदद की अपील की मरीज की तकलीफ सुनकर रक्तवीर सुमन कुमार सिहेंश्वर निवासी रक्तदान के लिए आगे आए. 

सेवा फाउंडेशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव पूरी जानकारी लेने के बाद सभी मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाई. फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने रक्त की कमी को देखते हुए युवाओं को रक्त दान के लिए आगे आने की अपील की.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages