अनोखा प्रदर्शनः कार्यकर्ताओं ने निकाला बैलगाड़ी टमटम मार्च - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जून 2021

अनोखा प्रदर्शनः कार्यकर्ताओं ने निकाला बैलगाड़ी टमटम मार्च

मधेपुरा: कमरतोड़ महंगाई और पेट्रोलियम प्रदार्थो के बढ़ते दाम को लेकर युवा जन अधिकार पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया. जन अधिकार युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शहर में बैलगाड़ी, टमटम यात्रा निकाली. सैकड़ों बैलगाड़ी व टमटम के साथ मार्च जाप कार्यालय से निकलकर बस स्टैंड, कॉलेज चौक, मुख्य बाजार सुभाष चौक, कर्पूरी ठाकुर चौक तक जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल के नेतृत्व में गया. जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष और अनिल अनल ने बैलगाड़ी टमटम मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार मंहगाई आसमान छू रही है. 

डीजल और पेट्रोल के दाम 100 रुपया पार कर चुका है. रसोई गैस के दामों ने घर का बजट ही बिगाड़ रखा है. मोदी सरकार के सात वर्षों में 45 रुपया से ज्यादा पेट्रोल महंगा हो गया हैं।डीजल और पेट्रोल के दाम लगभग बराबर हैं. डीजल के बढ़ते दामों के कारण खेती महंगी हो गई हैं. अजिर बिहारी और अनिन बंधु ने कहा देश में मोदी सरकार की तानाशाही खुलेआम चल रही है. केंद्र सरकार जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है. कच्चे तेल के दाम कम हो रही है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं.  
जिससे महगाई बढ़ रही हैं. इस कारण गरीबों को जीवन यापन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं. सरकार जबतक पेट्रोलियम पदार्थों से टैक्स को खत्म नहीं करेगी तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. जाप महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कला क्रांति और नूतन सिंह ने कही सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जी एस टी के दायरे में लाकर इसके बढ़ते हुए दामों को नियंत्रित करें. जाप के जिला अध्यक्ष मोहन मंडल ने बैलगाड़ी टमटम मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ हमारी पार्टी का आंदोलन जारी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें बीते दिन 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका हैं. 

बैलगाड़ी टमटम मार्च को सम्बोधित करते हुए जाप युवा प्रवक्ता रविन्द्र यादव और गोपाल जयसवाल ने कहा अच्छे दिन का देखों खेल महंगा डीजल महंगा पेट्रोल. केंद्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी जिससे लोगों के रसोई का बजट बिगड़ गया है. जन विरोधी केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के साथ मिलकर आम जनता को कंगाल बना दिया हैं. बैलगाड़ी टमटम मार्च में सामिल रविंद्र सिंह यादव, अबुल कलाम आजाद, अभिषेक द्रवे, सीताराम यादव, संजय यादव, विके आर्यन, कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, उप सचिव शैलेन्द्र कुमार, रामचंद्र यदुवंशी, सतीश यादव, छात्र नेता अमन कुमार रितेश, रौशन कुमार बिट्टू, रॉक मिथुन यादव सुशील कुमार, अनुज कुमार, पिंटू किंग, युवा रंजन, मोहम्मद सलाम, नीतीश यादव, दीपक रस्तोगी, बुलबुल यादव, मो. कुदुस, राहुल, विवेक, मो. युसूफ, राजकुमार यादव, प्रवीण कुमार पप्पू, ओंकारनाथ श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैलगाड़ी और टमटम के साथ शामिल थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages