शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, जाप ने फूंका पुतला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जून 2021

शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, जाप ने फूंका पुतला

मधेपुरा: स्टेट 2019 छात्र नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर बिहार नीतीश भाजपा की सरकार ने बर्बर लाठीचार्ज और दर्जनों छात्रों के गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जन अधिकार छात्र परिषद के द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के मुख्य द्वार पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का पुतला दहन किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश ने किया. 

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिथुन यादव और जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि रोजगार मांग रहे छात्र-नौजवानों पर लाठीचार्ज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 19लाख नोकरी की जगह भाजपा नीतीश कुमार छात्रों को पीटाइ कर रही है. जन अधिकार छात्र परिषद लाठीचार्ज की निंदा करती है. नगर अध्यक्ष सामंत यादव और सुशील कुमार ने कहा कि पढ़ लिख कर परीक्षा पास हो गए फिर भी सरकार नौकरी नही दे रही और जब ऐसा क्यों ?सवाल पूछने सरकार के पास जाते है तो लाठी और जेल मिलता है चुनाव के समय युवा बिहार और देश का भविष्य हों जाते है और चुनाव के बाद, उन्ही युवाओं क़ो दौरा दौरा कर पिट पिट के जीवन भर के लिए अपाहिज बना दिया जाता है या फिर जेल की काल कोठरी में ढकेल कर उनके भविष्य को ये नेता बर्बाद करते है.  
धिक्कार है ऐसे सरकार पर जो युवाओं के जान के दुश्मन बनी बैठी है. मौके पर कार्यालय उपसचिव शैलेन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष युवा रंजन, प्रखंड अध्यक्ष सतीश यादव, जिला उपाध्यक्ष अभीनाश सिंह, महासचिव अजय कुमार, छोटू यादव, मनीष मल्होत्रा, अनुज रॉकी, राजा कुमार, अमित कुमार, मो. सलाम,अजय सिंह यादव, सुशांत यदुवंशी, मिथुन किंग, मो. गुलजार, ललटु यादव, विकास यादव, आलोक, सुमन भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages