कोशी डिवीज़न के सभी जिले के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज आवंटित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

30 जून 2021

कोशी डिवीज़न के सभी जिले के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज आवंटित

मधेपुरा: कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा सभी जिलों को लगातार वैक्सीन उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है. वैक्सीन आवंटन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मधेपुरा जिला को बुधवार को 13470 डोज़ वैक्सीन उपलब्ध करायी गई. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आवंटन सूची सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई है. जिसमें कोशी क्षेत्र के जिलों के लिए कोविड-19 की 41410 डोज आवंटित की गयी है. इसमें मधेपुरा जिले के लिए 13,470 डोज, सहरसा के लिए 12,860 तथा सुपौल के लिए 15,080 डोज का आवंटन शामिल हैं. 

उल्लेखनीय है गुरुवार को जिले में कोविड टीकाकरण का मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों को कोविड-19 की वैक्सीन का आवंटन किया हैै. कोशी क्षेत्रीय टीका भंडार, सहरसा से बुधवार को मधेपुरा जिले के सदर अस्पताल स्थित कोल्ड चेन भंडार में टीका सुरक्षित तरीके से उपलब्ध करायी गयी है. मधेपुरा को वैक्सीन उपलब्ध होने के उपरांत इसे यू.एन.डी.पी. के सहयोग से आवश्यकतानुसार सभी टीकाकरण केन्द्रों पर आवंटित करते हुए भेजा गया. राज्य स्तर से जिले को उपलब्ध वैक्सीन के कोल्डचेन में रखे जाने से लेकर इसके वितरण में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था यू.एन.डी.पी. का विशेष योगदान रहता है. जिले के स्वास्थ्य पदाधिकारियों की मुताबिक फिलवक्त वैक्सीन की जिले में कमी नहीं है. 

आयोजित होगा कोविड टीकाकरण का मेगा शिविर

जिले में गुरुवार से आयोजित होगा कोविड टीकाकरण का मेगा शिविर. सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही ने बताया जिले के सभी टीकाकरण केंद्र के साथ साथ शहरी वार्ड में कोविड टीकाकरण का मेगा शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया हैै. जिले में स्थापित सभी सत्र स्थल एवम् टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. सिविल सर्जन ने पात्र लाभुकों से शिविर में आकर टीका लगवाने की अपील की है. 

कोरोना को मात देने के लिए कराएँ टीकाकरण एवं पहनते रहें मास्क: सिविल सर्जन 

जिले के सिविल सर्जन डॉ ए.पी.शाही कहते हैं कोविड-19 संक्रमण को मात देने के लिए लिए टीकाकरण जरूर कराएँ एवं साथ ही कोविड प्रोटोकॉल यथा मास्क पहने, शारीरिक दूरी का पालन करें, ज्यादा आश्वयक होने पर ही घर से बाहर निकलें. 

जिले में अबतक 2 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को दिया का चुका है कोरोना का टीका 


जिले के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार गुप्ता कहते हैं कि कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अबतक 2 लाख पचपन हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका हैै. जिले के करीब 2 लाख 25 हजार से अधिक लोगों को प्रथम तथा 30 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले कि 13470 डोज का आवंटन बुधवार को किया गया हैै. जिले में वैक्सीन की उपलब्धता एवम सकी आपूर्ति की मात्रा में कौन से टीकाकरण केंद्र पर किया जाना है इस कार्य में यूएनडीपी के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग लिया जाता है.

(रिपोर्ट:- रामानंद कुमार)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages