मधेपुरा: जन अधिकार पार्टी के द्वारा बुधवार को प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहो की बदहाली पर धरना दिया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन मंडल ने किया. जाप कार्यकर्त्ता सुबह 11 बजे से ही धरना पर बैठ गए थे. धरना कार्यक्रम का संचालन प्रवीन कुमार पप्पू ने किया. मौके पर युवा परिषद उपाध्यक्ष डॉ अनिल अनल और दलित जिलाध्यक्ष उमेश कोइराला ने कहा कि मधेपुरा जिला में 39 अतिरिक्त उपस्वास्थ्य हैं. लेकिन सबसे बदहाल स्थिति में प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहो का है.
प्रभारी अशोक कुमार महीने में मात्र एक दिन ही स्वास्थ्य केंद्र आता हैं, जो दुर्भाग्य है. महिला प्रदेश महासचिव नूतन सिंह और जिलाध्यक्ष कला क्रांति ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बजाय कुत्ते और सूअर का आश्रय स्थल बना है. यहा इलाज भगवान भरोसे चल रहा है. युवा परिषद जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण और युवा शक्ति जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यदुवंशी ने कहा कि प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहो का सारा कार्य सिर्फ काग़ज़ों पर ही चलता है.
यह हाल सिर्फ मुरहो का ही नहीं है बल्कि पूरे बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल है. जब तक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तब तक अनवरत ऐसे ही पोल खोल धरना चलते रहेगा. छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू एवं विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आँख का इलाज कराने दिल्ली जाते हैं इससे साफ जाहिर है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था 16 वर्षो में कितना सुधार हुआ है.
मौके पर अब्दुल कलाम, युवा प्रवक्ता रवीन्द्र यादव, कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष मिथुन यादव, शैलेन्द्र कुमार, नीतीश कुमार, नगर अध्यक्ष सामंत यादव, निगम राज, ओम यादव, मो सदरे आलम, जितेंद्र ऋषिदेव, भानु प्रताप ऋषिदेव, निर्मल ऋषिदेव आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









