चापाकल चोर हुए सक्रिय, एक ही रात में कई चापाकलों की हुई चोरी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 जून 2021

चापाकल चोर हुए सक्रिय, एक ही रात में कई चापाकलों की हुई चोरी

मुरलीगंज: मुरलीगंज में चापाकल चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. एक ही रात में दर्जनों चोरों ने चापाकल खोल अपने साथ ले गए. एक ओर जहां भीषण गर्मी में लोग अपनी प्यास चापाकल पर जाकर बुझाते थे, वही चापाकल चोरी हो जाने के कारण पानी के लिए लोग भटक रहे हैं. जहां-जहां सरकारी या प्राइवेट चापाकल आमजनों के पानी पीने के लिए लगाया गया था चोरों ने उसे बड़े ही आराम से सारे चापाकल खोल लिया.

मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में सबसे ज्यादा चोरी की घटना हुई है. इस विषय में वार्ड नंबर 7 के जनप्रतिनिधि दिनेश मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की बात सही है मैंने तत्काल अपने खर्च से मुरलीगंज गोलबाजार में जहां राहगीरों की भीड़ अधिक रहती है वहां चापाकल लगवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार होने के कारण मैं इसकी सूचना मुरलीगंज कार्यपालक पदाधिकारी को नहीं दे पाया. जबकि सोमवार को इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दूँगा.  
उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के वजह से इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां के चौकीदार एवं गश्ती दल सही ढंग से गस्ती करते तो इतनी बड़ी घटना शायद नहीं होती.  कहीं ना कहीं प्रशासन की भी लापरवाही समझ में आती है. चापाकल की चोरी घटना सिर्फ वार्ड नंबर 7 में ही नहीं बल्कि मुरलीगंज के कई हिस्से में हुई है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages