भारतीय शौर्य सम्मान से सम्मानित हुए अंकित कश्यप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अगस्त 2021

भारतीय शौर्य सम्मान से सम्मानित हुए अंकित कश्यप

मधेपुरा: आज़ादी के अमृत महोत्सव और भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष के पूर्ण होने पर मनवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के मधेपुरा जिला इकाई के यूथ सेल जिलाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह उर्फ अंकित कश्यप को वर्चुअल सम्मान समारोह में भारतीय शौर्य सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया. वही अंकित कश्यप सिंगेश्वर प्रखंड अंतर्गत वार्ड नंबर 10, रामपट्टी गौव के सेवानिर्वित शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह "रवि" के पुत्र हैं, सम्मान मिलने से घर मे ख़ुशी का माहौल हैं. 

वही मौजूद मनवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई के जिला महासचिव डॉ. प्रणव प्रताप सिंह ने कहा अंकित कश्यप टैक्स कंसुल्टेंट होने के बाबजूद अपने व्यस्तम समय में संगठन के कार्य को सर्वोपरि रखते है और वो समाजसेवी जो अपने व्यस्तम समय में से गरीब,उपेक्षितों और बेसहारों की मदद कर रहे हैं उन्हें आगे भी संगठन सम्मानित करने का काम करेगी. इस सम्मान समारोह का आयोजन ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस के द्वारा किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाजसेवियों का हौसला बढ़ाना.  
अंकित कश्यप ने कहा मुझे पता नहीं था कि मेरे द्वारा किये गए कामों को देश के इतने महान लोगों के बीच सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. शादाब मोहम्मद इन दोनों ने बहुत दुआयें दीं और आगे निरंतर काम करने को प्रोत्साहित किया. वही डॉ. यामिनी सिंह, सी.ए तेज प्रताप, डॉ. असीम प्रकाश, डॉ. अभय कुमार, डॉ. कमल कांत, ई. अमित कुमार, ई. आशीष प्रकाश, ई. प्रकाश कुमार, ई. विवेक कुमार, ई. ज्योतिष कुमार, कुंदन कुमार, राजेश रोशन, आशुतोष कौशल, मोनू कुमार सिंह, सानू कुमार सिंह, प्रिंस चौधरी, गिन्नी सिंह, मालती कुमारी, दीपाली राजपूत, प्रियंका गुप्ता, मुस्कान गुप्ता आदि शुभचिंतको ने बधाई दी. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages