नन्हें सुर साधक ने बहाई संगीत की सरिता, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अगस्त 2021

नन्हें सुर साधक ने बहाई संगीत की सरिता, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

मधेपुरा: म्यूजिक यंगस्टेज फेसबुक पेज के द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव श्रृंखला में बनारस की आशी बत्रा ने अपनी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत की. आशी ने राग मुल्तानी में बड़ा ख्याल, विलंबित, एकताल में निबद्ध अपने गुरु पंडित देवाशीष डे की रचना मतवारो करो नैया पार से अपने गायन की शुरुआत की. ततपश्चात द्रुतलय एकताल में छोटा ख्याल की प्रस्तुति दी. जिसके शब्द थे "सुंदर मुखचंद्र तेरो मोहनी भयी". 

ततपश्चात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की सुमधुर प्रस्तुति दी. आशी ने अपने गायन का समापन पारंपरिक झुला से किया. श्रोताओं ने आशी के लाईव कार्यक्रम में जुड़कर शास्त्रीय संगीत व पारंपरिक झुला गायन का खुब आनंद उठाया. म्यूजिक यंग स्टेज के संस्था के संस्थापक कल्याण कुमार और आनंद अभिनव देखरेख में सम्पन्न हुआ. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages