दवा दुकान से चोरों ने किया रुपये पर हाथ साफ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 सितंबर 2021

दवा दुकान से चोरों ने किया रुपये पर हाथ साफ

मुरलीगंज: थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है. बुधवार को भी शहर के एक दवा दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. बता दें कि मुरलीगंज के महावीर चौक स्थित एक दवा दुकान में खपड़ा तोड़कर चोरों ने दुकान से नकदी चोरी कर ली. घटना की सूचना पर एएसआई अब्बास हुसैन ने पहुंचकर छानबीन किया. 

वही जयरामपुर वार्ड 10 निवासी संजीव कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि रोज की भांति बुधवार को में शाम 8 बजे अपना दुकान बंदकर घर गया. सुबह जब दुकान खोला तो पाया कि दुकान के पिछले हिस्से से खपड़ा हटाकर चोर दुकान में प्रवेश किया. दुकान में रखे गल्ले को तोड़कर 27 हजार रुपया नगद उड़ा ले गया. 

वहीं पीड़ित ने बताया कि दो तीन दिनों की बिक्री थी व्यापारी को देने के लिए रखा था. लेकिन चोरों ने उस रुपये पे अपना हाथ साफ कर लिया. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages