मधेपुरा: दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल से यानी 12 अक्तूबर से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा. दिवाली की की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार का यह बड़ा फैसला पूरे देश के लिए एक बड़ा तोहफा है. इससे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी.
वहीं दिल्ली के बाजार में बुधवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 110.04 रुपये और डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर है. जाहिर तौर पर एक्साइज ड्यूटी घटने से तेल की कीमतों में कमी होगी. डीजल के दामों में कमी आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली होंगी. इससे पहले पिछले दो दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे थे.
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर दूसरी आवश्यक वस्तुओं की कीमत पर भी पड़ता है क्योंकि ढुलाई महंगी हो जाती है. ऐसे में एक्साइज ड्यूटी में कमी और पेट्रोल सस्ता होने से महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिल सकती है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








