कुमारखंड के लाल ने नीट में पाई सफलता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 नवंबर 2021

कुमारखंड के लाल ने नीट में पाई सफलता

मधेपुरा: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test- NEET) की परीक्षा में जिले के कुमारखंड के लाल ने सफलता प्राप्त की है. कुमारखंड निवासी शिक्षक अनमोल यादव एवं गृहिणी पूनम देवी के पुत्र किसलय ने परिवार और गांव का नाम इस सफलता से रौशन कर दिया है. किसलय ने 621 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल किया है. किसलय के पिता विश्वनाथ हाई स्कूल रकिया सहरसा में प्राचार्य के रूप में पद स्थापित है.

माता पूनम देवी एक कुशल गृहणी है. किसलय की सफलता पर परिवार वालों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी बधाई दी है. किसलय को नीट के ऑल इंडिया 10902 रैंक मिला है. उन्होंने इसका श्रेय अभिभावकों समेत गुरुजनों को दिया है. पिता अनमोल यादव ने कहा कि बचपन से ही मेधावी था और डाक्टर बनने की तमन्ना थी, जिसे उन्होंने अपने दृढ़इच्छाशक्ति से पूरी की.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages