मधेपुरा: पिछले कई महीनों से चल रहे राजनीतिक रस्सा-कस्सी के बाद अखिरकार पूर्व मुख्य पार्षद निर्मला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई. जिसके बाद बधाई देने वालों की तांता लग गई. हर कोई अपने अपने तरीके से नव निर्वाचित मुख्य पार्षद की बधाई देने में लगा हुआ था. वहीं पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यपार्षद के पद को लेकर आखिरकार सभी वार्ड पार्षदों के संघर्ष और चट्टानी एकता रंग लाई.
यह जीत न्याय तंत्र में विश्वास रखने वाले बुद्धिजीवियों की व आमजनों की जीत हैं. उन्होंने कहा कि आशा करता हूँ कि मुख्यपार्षद महोदया शहर की प्रमुख समस्याएं सड़क, नाला, हर घर नल-जल, आवास योजना पर अविलंब ध्यान देते हुई इन सभी समस्याओं का प्रमुखता से निदान करने का प्रयास करेंगे. सभी वार्ड पार्षद को साथ लेकर सुंदर व स्वच्छ मधेपुरा बनाने का सार्थक प्रयास करेंगे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








