नाट्य शिक्षकों की बहाली को लेकर रंगकर्मियों ने दिया ज्ञापन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 नवंबर 2021

नाट्य शिक्षकों की बहाली को लेकर रंगकर्मियों ने दिया ज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बिहार के विद्यालय एवं महाविद्यालय में नाट्य शिक्षक की बहाली को लेकर लगातार मांग उठ रहे हैं. लेकिन इस ओर ना ही केंद्र सरकार का ध्यान जाता है और ना ही राज्य सरकार का. बिहार के डिग्रीधारी रंगकर्मियों अपनी ओर हर पहल की पर रंगकर्मियों का दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं है. वहीं मुजफ्फरपुर के डिग्रीधारी रंगकर्मियों गुरुवार को पदम श्री स्वर्गीय डॉ मृदुला सिन्हा गोवा के पूर्व राज्यपाल की प्रथम पुण्यतिथि पर के अटल सभागार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा एवं मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद को संयुक्त रुप से ज्ञापन सौंप कर बहाली की मांग की है.  
दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा कि बिहार के सभी उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में प्रदर्शन कला के शिक्षक की बहाली है. उसी प्रकार नाटक के शिक्षकों की भी बहाली की जाए. जिससे नाट्य कला से डिग्रीधारी छात्रों को बेरोजगारी की जिंदगी न काटनी पड़े. उन्होंने कहा है कि एक नाट्य-शिक्षक मौजूदा सभी विषयों को रंगमंचीय पद्धति के माध्यम से पढ़ाने में बेहतरीन भूमिका निभा सकता है. अर्थात एक नाट्य शिक्षक नाट्यकला-शिक्षा के साथ-साथ स्वर-प्रशिक्षण, संभाषण, इम्प्रोवाइजेशन, स्क्रिप्ट राइटिंग, शब्द-उच्चारण, शारीरिक-शिक्षा, गीत-संगीत, मेक-अप, डिजाइन वर्क, समूह-वर्क, प्रस्तुति परिकल्पना, चित्रकला, मूर्तिकला आदि प्रदर्शन कलाओं के विशेष प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य विषयों को भी मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा-व्यवस्था को सर्वोत्कृष्ट बना सकता है.
 
ज्ञात हो कि हर वर्ष ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा एवं देश के अन्य कई विश्वविद्यालयों से बिहार के छात्र नाट्य विधा से सैकड़ों की संख्या में डिग्री प्राप्त कर बेरोजगारी से जिंदगी में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. उन्होंने जल्द से जल्द बिहार के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नाट्य शिक्षक की बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. मौके पर सौरभ कौशिक, दीपक कुमार पप्पू, राजेश कुमार, दीनबंधु महाजन, विशाल कर्ण, सुमन वृक्ष, सुशांत कुमार सहित अन्य डिग्रीधारी रंगकर्मी मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages