अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकारों के प्रति किया जागरूक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 दिसंबर 2021

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मधेपुरा: राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय रेड क्रॉस परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया. उपस्थित लोगों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर जिले में अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 5 लोगों को अंगवस्त्र, बुके प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मो. कबीर को जिले में बेहतर वैक्सीनेशन, डॉ. दीनानाथ मेहता को गरीब बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में, बीएन गांगुली को खेल के क्षेत्र में, राजकुमार पुरी को रक्त प्रबंधक के क्षेत्र में, पंडित रामस्वरूप प्रसाद यादव को संगीत के क्षेत्र में, रमेंद्र कुमार रमण को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया. 

मौके पर उपस्थित महिला जिलाध्यक्ष गरिमा उर्विशा ने मानव अधिकारों एवं मूल्यों की बात करते हुए लोगों से मानवाधिकार के संरक्षण और संवर्धन की अपील की. प्रदेश महासचिव राकेश मोहन झा उर्फ रिंकू झा ने कहा कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. दस दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व मानवाधिकारों का घोषणापत्र जारी कर पहली बार मानव के अधिकारों के विषय में बात रखी थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 1950 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिवर्ष दस दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाना तय किया था. 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में लाया गया था.  
प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश कुमार झा ने कहा कि मानव अधिकार का मतलब मनुष्यों को वो सभी अधिकार देना है, जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं. विश्व के सभी लोग अधिकारों के मामले में बराबर हैं. जबकि सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने किया. मंचन संचलन डॉ. मानव कुमार सिंह ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, रघुनंदन दास, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष तंद्रा शरण, सुचिंद्र कुमार सिंह, कौशल किशोर सिन्हा, धरनीधरण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुनीत साना, नितिन कुमार सिंह, विकास चंद्र झा, नवीन कुमार, रोशन कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, अमित कुमार, रनिंग कुमार, संजीव कुमार, वकील कुमार, रामचंद्र कुमार राज आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 

Post Bottom Ad

Pages