सड़क हादसे में माँ और बच्चे की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जनवरी 2022

सड़क हादसे में माँ और बच्चे की मौत

चौसा: रविवार की सुबह चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे पर कलासन के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला झुना देवी उर्फ पुष्पलता देवी की मौत हो गयी थी. इस घटना में घायल तीन साल का मासूम माधव को भी मौत ने लील लिया. सुबह 9 बजे हुई इस घटना में पुष्पलता देवी का तीन साल का बच्चा माधव कुमार और देवर अजीत राम भी घायल हो गए थे. उन्हें चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया था. बाद में स्थिति बिगड़ने पर माधव को भागलपुर रेफर कर दिया गया.  
भागलपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही माधव की मौत हो गयी. ये लोग चौसा प्रखंड के धुरिया वार्ड संख्या 11 के रहने वाले हैं. झूना देवी उर्फ पुष्पलता देवी पति शशि राम अपने देवर अजीत कुमार राम के साथ मोटरसाइकल से उदाकिशुनगंज की ओर जा रही थी. घने कोहरे की वजह से चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे पर कलासन के पास किसी वाहन से उनकी टक्कर हो गयी. इस हादसे में झुना देवी की मौत हो गयी. वहीं अजीत घायल हो गया. झुना देवी की गोद मे उनका तीन साल का बेटा माधव कुमार भी था. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages