दूसरे दिन भी जारी रहा भूख हड़ताल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जनवरी 2022

दूसरे दिन भी जारी रहा भूख हड़ताल

मधेपुरा: जिला मुख्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. हालांकि वार्ता के लिए स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील गुप्ता और सर्वशिक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रशीद नवाज पहुंचे लेकिन संघ अपनी मांगों पर अडिग है. रणधीर कुमार (प्रदेश सलाहकार सह जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल) का कहना है कि समस्याओं का ठोस व सकारात्मक निदान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगा.  
भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए मुरलीगंज प्रखंड से राजेश कुमार विद्यानंद ठाकुर अविनाश कुमार अमित कुमार भास्कर आलमनगर से प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना जी आलोक कुमार सिंह सिकंदर कुमार मोहम्मद सत्तार उद्दीन उषा कुमारी मनोज भारती मुकेश कुमार विजय राम ममता कुमारी कुमारी शर्मिला रामचंद्र कुमार शिवराम कुमार अब्दुल जब्बार शमशुल होदा संतोष कुमार पप्पू कुमार हिमांशु कुमार अभिनंदन कुमार सुनीता कुमारी शंभू शर्मा दिलीप कुमार कमालुद्दीन मिथिलेश कुमार दिनेश कुमार यादव समेत सैकड़ों शिक्षक भूख हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं. 
(रिपोर्ट:- रामानन्द कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages