जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जनवरी 2022

जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित जीवन परिसर में लायंस क्लब व रोटी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को 100 गरीबों में बीच कम्बल का वितरण किया. एसपी राजेश कुमार ने इसकी शुरुआत कर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर एसपी राजेश कुमार ने कहा कि आपके पास भले ही कितना ही धन हो लेकिन अगर उस धन का लाभ समाज के वंचितों और पीड़ितों को न मिले तो उस धन की उपयोगिता व्यर्थ है. मानव सेवा से बढ़ कर कुछ नहीं गया. 
इस अभियान की जानकारी देते हुए लायंस क्लब मधेपुरा के सचिव इंद्रनील घोष ने कहा कि लायंस क्लब अपनी सेवा भावना के तहत शीत लहर में गरीबों को दिक्कत न हो, इसके लिए कम्बल और गर्म कपड़ों के वितरण का अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत कुछ दिन पहले सिंहेश्वर में भी कम्बल और जैकेट वितरित किया गया था.
 
इस दौरान लायंस क्लब के उपाध्यक्ष व रोटी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, सचिव इंद्रनील घोष, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट डा. एसएन यादव, प्रशांत यादव, विकास सर्राफ, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अर्पणा कुमारी, शंभु साह, आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages