बिजली चोरी पर कंपनी सख्त, राजस्व वसूली जारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2022

बिजली चोरी पर कंपनी सख्त, राजस्व वसूली जारी

मधेपुरा: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) द्वारा जिले में विद्युत आपूर्ति में बिजली चोरी के रोकथाम एवं राजस्व वसूली अभियान को तेज किया गया है. यह जानकारी सुखसन चकला पंचायत के विद्युत फ्रेंचाइजी जीडी बच्चन ने दी. उन्होंने बताया की मधेपुरा बिजली बिभाग के विद्युत अभियंता तारानंद यादव एवं कनीय अभियंता चंदन कुमार ने सुखासन चकला पंचयय में जांच कर रही है.  
इसी दौरान गुरुवार को पंचायत अंतर्गत कनेक्शनों की जांच के दौरान 15 बिजली उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटा गया एवं 35 उपभोक्ता से लगभग 79780 रुपये का जुर्माना किया गया है. जेई ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए लगातार छापेमारी एवं बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए बिजली कनेक्शन काटने का अभियान जारी है. उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से शीघ्र बकाया का भुगतान पंचायत फ्रेंचई जीडी बच्चन के पास जमकर कनेक्शन कटने से बचाने की अपील की है. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages