भारत रत्न लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2022

भारत रत्न लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा: जिले के कलाकारों, समाजसेवी एवं युवाओं ने शुक्रवार को विद्यापुरी मुहल्ला स्थित कृष्णा साइंस एकेडमी परिसर में म्यूजिक यंग स्टेज के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. म्यूजिक यंग स्टेज के कल्याण कुमार के नेतृत्व में आयोजित सभा में दिवंगत भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई. कहा कि उनके निधन से न सिर्फ संगीत दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समूचे देश को उनकी कमी खलेगी. अभिनव आनंद ने कहा कि उन जैसा कलाकार न इस दुनिया में हुआ और न कभी होगा. 

विभिन्न कठिनाइयों से लड़ कर उन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर अंकित किया है. कहा कि युवा कलाकारों के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं. उनके आदर्शों व संघर्षों से सीख लेकर कलाकार तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं. युवा गायक व कोरोना योद्धा सुनीत साना ने कहा कि स्वर कोकिला के निधन से संगीत जगत के एक युग का अंत हो गया है. उन्होंने अपनी गायिकी के बदौलत देश का परचम पूरे विश्व में लहराया. उनके निधन से पूरा देश आहत है. संगीत से खास जुड़ाव होने के कारण लता दीदी को खोने का काफी गम है मुझे.  
उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा. फिल्मों से परे वे हमेशा भारत के विकास के बारे में भी भावुक रहीं. लता दीदी हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी. मौके पर दीपक कुमार, निखिल कुमार, सेतु राज उर्फ साधु यादव, मणि राज, युवराज सोनी, पुष्प राज, प्रियांशु सोनी, कुमार भारतेंदु, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विश) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages