बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम को लेकर बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 मार्च 2022

बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम को लेकर बैठक

गोगरी: बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर के ढांचे और प्रणाली को मजबूत करने के लिए राइट्स कलेक्टिव द्वारा पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. यूनिसेफ एवं सीसीएचटी के सहयोग एवं नव आकांक्षा सेवा फाउंडेशन के संयोजन में गोगरी के विभिन्न पंचायतों में आयोजित बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी के साथ कोविड के दौरान बच्चों एवं किशोरों की सुरक्षा पर चर्चा की गई. राइट्स कलेक्टिव के रवि ने बताया कि वर्तमान समय में बाल सुरक्षा बेहद ज़रूरी है. मौके पर पंचायत स्तर की कमिटी के गठन की रूपरेखा पर चर्चा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विवेक ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages