मधेपुरा: बिहार स्थापना दिवस के मौके पर बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, संयुक्त सचिव रितेश रंजन, खेल शिक्षक संजीव कुमार ने किया. समापन समारोह में आईटी मैनेजर तरुण कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और कब मैडल देकर के सम्मानित किया.
श्री कुमार ने कहा कि गर्व है कि हम बिहारी हैं और बिहार पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी देने का काम बिहार करता है. इसी तरह खेल में भी पूरे हिंदुस्तान में बिहार अपनी अलग पहचान बनाए हुई है. सचिव श्री कुमार ने बताया कि बालक वर्ग के फाइनल में मधेपुरा की टीम ने 53 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि भर्राही की टीम ने 42 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही.
वहीं बालिका वर्ग में बिहारीगंज की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर विजेता रही. जबकि मधेपुरा की टीम ने 18 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही. निर्णायक भूमिका में जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, राहुल कुमार, रोशन कुमार, रुपेश कुमार, मिथिलेश कुमार, गौरी शंकर कुमार, सुमन कुमार, लूसी कुमारी ने अग्रणी भूमिका निभाई.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









