बिहार दिवस पर दिग्गज कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मार्च 2022

बिहार दिवस पर दिग्गज कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति

मधेपुरा: स्थानीय कला भवन में 110 वें बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी नितिन कुमार सिंह, एडीएम रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह, एसडीएम नीरज कुमार, एनडीसी राजीव रंजन एवं समाजसेवी डॉ मधेपुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीडीसी श्री ने कहा कि बिहार ज्ञान व मोक्ष की धरती है. ज्ञान का प्रकाश यहां से सारी दुनिया में फैला है. जरूरत है अपने इतिहास व धरोहर के संरक्षण की. उन्होंने कहा कि यह विश्व का प्रथम लोकतंत्र के साथ अहिंसा, सद्भाव, करूणा व प्रेम का संदेश देने वाली धरती है. 

मौके पर डीएम ने कहा कि हमें बिहार को उसी गौरवशाली ऊंचाई तक पहुंचाना है. कहा कि बिहार के विकास के बगैर भारत का इतिहास अधूरा है. कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इसमें कलाकारों ने कला के अलग-अलग रंग बिखेरे. जहां शशिप्रभा जयसवाल, रीता यादव, अरुण कुमार बच्चन, रेखा कुमारी, सृर्जन दर्पण, संतोष राजा व सुनीत साना एवं साथी, रोशन कुमार, वकील वाका (कला मंदिर, मधेपुरा), सुभाष चंद्र (इप्टा), प्रो. संजीव कुमार, हीह पॉप डांस एकेडमी, डॉ. योगेंद्र भारती (योगरंग) बाबा गंगादास सहित आदि कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी. जबकि मंच संचलन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया. कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन की ओर से सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इन कलाकारों ने दी बिहार गौरव गान की गीत प्रस्तुति

समारोह जिले के तमाम दिग्गज कलाकारों ने शिरकत कर अपनी प्रस्तुति दी. संतोष राजा, युवा गायक व कोरोना योद्धा सुनीत साना एवं गरिमा उर्विशा की टीम ने इस समारोह में स्वरचित बिहार गौरव गान गाकर लोगों को बिहार गाथा सुनाई. इस बिहार गौरव गान के बोल संतोष राजा एवं गरिमा उर्विशा ने संयुक्त रूप से लिखे. मंच पर संतोष राजा, सुनीत साना, सुष्मिता भारती, वीणा देवी, काजल खातून, सोनम कुमारी ने जब "अआपन बिहार गुरुद्वार हे बहिना..." की प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने खूब ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. 


दर्शक दीर्घा में बैठे अधिकारियों एवं संगीत प्रेमियों ने खूब सराहना की. प्रस्तुति के दौरान तबला पर प्रो. अरविंद कुमार ने संगत किया. प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध होकर जिला प्रशासन ने पूरी टीम को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया. प्रस्तुति देनेवाली टीम ने जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया है.

(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages