मधेपुरा: मुख्यालय के जजहट सवैला टोला में वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला परिषद् मधेपुरा द्वारा जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर की अध्यक्षता व जिला सचिव सौरव कुमार के संचालन में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।संवाद कार्यक्रम में कारी ऋषिदेव, सीता देवी, अरुणा देवी, आशु, रंजन देवी, गौरी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि सतर अस्सी साल के उम्र में होने पर भी वृद्धा पेंशन नहीं मिलता वहीं पति के देहांत के वर्षों गुजर जाने बाद भी विधवा पेंशन नहीं मिलता वहीं क्रांति देवी, बबीता, रीता, रिभा, धनबेद्रा देवी ने कहा कि उनके परिवारों को राशन का लाभ नहीं मिल रहा है.
वहीं कई ग्रामीणों ने कहा कि बिजली कनेक्शन लगे वर्षों गुजर गए लेकिन अभी तक बिजली बिल नहीं आया है अगर अचानक बिजली बिल के नाम पर बड़ी राशि आएगी तो वो कहां से जमा कर पाएंगे. हर महीने बिल अगर आए तो लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि दैनिक मजदूरी करके वो जीते हैं. एआईवाईएफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शम्भु क्रांति ने कहा कि भारत गांवों में बसता है लेकिन वहां समस्याओं का अंबार है उन्हें सरकारी योजनाओं का अंश मात्र भी लाभ नहीं मिलता. एआईवाईएफ इसी समस्या को समाधान के लिए लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी भारत में गांव विकास से पूरी तरह नहीं जुड़ पाया.
निचले पायदान के लोगों को उनके हक की जानकारी भी नहीं रहती यही कारण है कि उनका शोषण चरम पर है।संचालन कर रहे सौरभ कुमार ने बताया कि नव निर्वाचित जिला नेतृत्व विगत एक माह से अधिक से संवाद कार्यक्रम आयोजित कर समस्याओं को संग्रहित कर समाधान को तत्पर है इसमें कई जगह पीड़ित महिलाओं को वृद्धा व विधवा पेंशन, राशन कार्ड बनाने में सफलता प्राप्त हुई है. बिजली विभाग द्वारा अनाप शनाप बिल देने की शिकायत पर भी सकारात्मक पहल करवाने में संगठन सफल रहा है. इस अवसर पर पुना, छोटी, पूनम, सबिता, काती, सोनम, पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









