मुरलीगंज: रजनी पंचायत स्थित युवा राजद जिलाध्यक्ष के आवास पर बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया. जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी के नेतृत्व में छोटे बच्चे आदित्य राज के द्वारा केक कटवाया गया. इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने आम का वृक्ष लगाकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मोत्सव मनाया. राजद कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नन्दकिशोर ठाकुर, युवा राजद प्रदेश सचिव रितेश कुमार, जिला महासचिव चंदन कुमार, चंद्रकिशोर राम, अरविंद कुमार, रनोज कुमार, कुमोद कुमार, पंकज कुमार, राजू पासवान, कुंदन कुमार, किरण देवी, प्रेमलता देवी, ललिता देवी, रीणा भारती, निलू देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, जयमाला देवी दर्जनो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
वही दूसरी नगर पंचायत के वार्ड चार स्थित निवर्तमान पार्षद सह राजद वरीय नेता डॉ मनोज कुमार यादव के आवास पर बुधवार को उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33 जन्मदिन केके काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. ऐसे मौके पर कार्यकर्ताओ ने उनके दीर्घायु होने की मंगलवार कामना किया गया. एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर बधाई दिया. मौके पर राजद के वरीय नेता सह नपं निवर्तमान पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान आलम, नगर अध्यक्ष सुशील यादव, रंधीर यादव, राकेश कुमार रंजन, मो मुन्ना, आदित्य कुमार, बबलु रजक, मो जुबेर, मनीष झा, युगल यादव, मनसूर आलम, कुणाल यादव सहित दर्जनो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.









