राधा ज्योति डांस ग्रुप की कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चांद लगाया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 नवंबर 2022

राधा ज्योति डांस ग्रुप की कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चांद लगाया

मधेपुरा: गोशाला परिसर में चल रहे तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद आमन्त्रित कलाकारों की प्रस्तुति ने महोत्सव को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रखी. आमन्त्रित कलाकारों ने जहां प्रस्तुति के सहारे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दिखाया वहीं श्रोताओं को पूरे कार्यक्रम में बांधे रखा. उभरती उद्घोषिका समीक्षा यदुवंशी के संचालन में चले आमन्त्रित कलाकारों के कार्यक्रम में मनोज कुमार के द्वारा ध्रुपद गायन, महा शिव पुराण की प्रस्तुति ने जहां माहौल को भक्तिमय बनाया वहीं नामचीन भजन गायक डा. शैलेश सिंह ने तुम मोरी राखो लाज हरि..., सबसे ऊंची प्रेम..., गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो..., बधैया नंद घर बाजे की प्रस्तुति दे पूरे माहौल को कृष्णमय सा बना दिया. 
कीबोर्ड पर सुमन कश्यप, पेड पर चमन कश्यप और तबला पर संतोष कुमार द्वारा वाद्ययंत्र पर प्रस्तुति भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचती रही. राधा ज्योति डांस ग्रुप कोलकता टीम द्वारा हरि गोविंदा, हरि गोपाला..., एवं कृष्ण की लीला की प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चांद लगाया. जिला प्रशासन के उस संकल्प को महोत्सव के दूसरे दिन भी साकार होते देखा गया जिसमें पूरे महोत्सव को कृष्णमय बनाने की बात थी. एनडीसी संजीव कुमार तिवारी लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे वहीं नजारत के अनिल व मनोज ने पूरे कार्यक्रम के दौरान हर जरूरत को पूरा करने में तत्पर दिखे. महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम के अंत में सभी आमन्त्रित कलाकारों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages