मधेपुरा: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव प्रो. अभिषेक कुशवाहा एवं विश्वविद्यालय जदयू छात्र नेता निखिल सिंह यादव के द्वारा बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो.आर.पी राजेश कुमार को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें उन्होंने कहा कि स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म में छूटे हुए छात्र-छात्राओं को मौका दिया जाए. स्नातक द्वितीय खंड का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ विस्तारित किया जाए. स्नातक प्रथम खंड परीक्षा का फॉर्म छूटे हुए छात्र- छात्राओं को मौका दिया जाए. एलएलबी पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म जल्द भरवाया जाए.
प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी कॉलेजों का जो वर्ष 2021 का प्रथम खंड,द्वितीय खंड एवं तृतीय खंड के बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाए. सभी मांगो पर परीक्षा नियंत्रक प्रो.आर.पी राजेश ने आश्वासन के साथ कहा है कि स्नातक तृतीय खंड में परीक्षा फॉर्म भरने का सभी छात्र छात्राओ को दो रोज का और मौका दिया जायेगा, स्नातक द्वितीय खंड का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ सम्भावित 16 नवम्बर 2022 तक बढा दी गई है.
स्नातक प्रथम खंड का छूटे छात्र छात्राओ को परीक्षा से पहले दो रोज का परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जायेगा, एल.एल.बी पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म 15 नवम्बर से पहले तिथि जारी कर दी जायेगी और प्रायोगिक परीक्षा वर्ष 2021 के सभी काॅलेजो के प्रथम खंड,द्वितीय खंड एवं तृतीय खंड के बकाया राशि का भुगतान 15 दिनो में कर दिया जायेगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









