जिला युवा महोत्सव में संगत कलाकारों को प्रमाण पत्र व टीए, डीए नहीं उपलब्ध कराना अन्याय - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 दिसंबर 2022

जिला युवा महोत्सव में संगत कलाकारों को प्रमाण पत्र व टीए, डीए नहीं उपलब्ध कराना अन्याय

मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित 9 एवं 10 दिसम्बर को कला भवन में जिला युवा महोत्सव में संगत कलाकारों एवं प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र, टीए, डीए नहीं देने के सम्बन्ध में कलाकारों की नाराज़गी उजागर होने के बाद वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने डीएम को पत्र लिख कलाकारों की शिकायत से अवगत कराते हुए अविलंब पहल की मांग की है. डीएम को लिखे पत्र में  राठौर ने कहा कि 9 व 10 दिसम्बर को कला भवन में आयोजित जिला युवा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें असफल व संगत कलाकार द्वारा प्रमाण पत्र व टीए, डीए नहीं उपलब्ध कराने के चर्चा जोरों पर है, इस सम्बन्ध में कलाकारों ने शिकायत भी की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया. 
राठौर ने कहा कि एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगत कलाकार को प्रमाण पत्र व टीए, डीए नहीं उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कोई चर्चा व निर्णय नहीं लिया गया था ऐसे में यह घटना आश्चर्यजनक है. राठौर ने युवा महोत्सव से जुड़े जिला, राज्य व राष्ट्रीय युवा महोत्सव के नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि नियमावली में साफ है कि सफल ही नहीं बल्कि भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सहभागिता या प्रतिभाग प्रमाण पत्र सहित टीए व डीए संगत कलाकारों को उपलब्ध कराया जाता है. मधेपुरा में भी पूर्व के वर्षों में महोत्सवों के आयोजन में सभी को प्रमाण पत्र व टीए, डीए, लंच बॉक्स सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराया जाता था. 

बिना बैठक के निर्णय अथवा केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश के यह घटना निंदनीय है इससे कलाकारों का मनोबल ही नहीं घटेगा बल्कि युवा महोत्सव के प्रति युवा प्रतिभाओं का आकर्षण भी घटेगा. वैसे भी बैठक में सफल आयोजन के सम्बन्ध में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के पूरी तरह पालन नहीं होने के कारण भागीदारी अब तक के इतिहास में सबसे कमजोर रही. राठौर ने डीएम से आग्रह किया कि अविलंब इस बिंदु पर संज्ञान लेते हुए सफल व भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व टीए, डीए उपलब्ध कराने की पहल हो. राठौर ने कहा कि डीएम कला व संस्कृति से विशेष लगाव के लिए जाने जाते हैं इसलिए संगठन को कलाकार हित में सकारात्मक पहल की उम्मीद है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages