शार्ट सर्किट से लगी आग, सात दुकानें जलकर राख हुईं - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 दिसंबर 2022

शार्ट सर्किट से लगी आग, सात दुकानें जलकर राख हुईं

मुरलीगंज: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत के वार्ड 7 नवटोल चौक पर गुरुवार की रात बिजली शाॅट सर्किट होने से विभिन्न तरह के सात दुकानें जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंचे दमकल टीम और स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक गैरेज, पान दुकान, दशकर्मा भंडार, मिठाई दुकान दो, नास्ता दुकान जलकर राख हो गया. आग लगने से दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया था. हालांकि कोई हताहत नही हुआ. अचानक आग लगने से नवटोल चौक पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. 

भीषण आगलगी में मंतोष कुमार, मनोज कुमार का मिठाई दुकान, राहुल कुमार का नास्ता दुकान, बीरेन कुमार मोटर गैरेज, मुकेश कुमार पान दुकान, चंदन कुमार का दशकर्मा भंडार जलकर राख हो गया. बताया गया कि अगलगी की घटना में लगभग दस से पंद्रह लाख की भारी क्षति होने का अनुमान लगाया गया है. सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थल जांच के लिए कर्मचारी को भेजा गया.
(रिपोर्ट:- चिराग कुमार शाह) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages