मधेपुरा: प्रथम चरण में मधेपुरा नगर परिषद के लिए हुए चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए. पहली बार मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे होने के कारण कई दिग्गज चुनावी मैदान थे. लेकिन जनता ने सबों को नकारते हुए एक नया इतिहास रच दिया. मधेपुरा नगर परिषद वार्ड नंबर 26 निवासी अमोल साह की पत्नी कविता कुमारी साहा को 244 मतों से चुनाव जीताकर मुख्य पार्षद के सीट पर काबिज किया.
जिसके बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो की तांता लग गई. कोई सोशल मीडिया के माध्यम से, तो कोई उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहा है. वहीं वार्ड नंबर 20 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद कुमारी मेघा एवं उनके पति रामचन्द्र राज शुक्रवार की देर शाम उनके आवास पर पहुंचकर बुके देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी. मौके पर अभिषेक कुमार टिम्मी, नदू कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









