मधेपुरा: युवा समाजसेवी नेत्री सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती ने शोक सभा आयोजित कर मंडल मसीहा व पूर्व सांसद शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि आज हमलोगों ने एक महान समाजवादी को खो दिया है. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. शरद यादव का इस तरह जाना काफी दुखदाई है. श्री यादव ने लागातार सड़क से लेकर सदन तक गरीब, मजदूर, छात्र-नोजवानो की आवाज बनकर एक स्तम्भ के रूप में सदा खड़े रहे. कोशी- सीमांचल खासकर मधेपुरा के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है.
उन्होंने कहा उनकी कमी सदा खलेगी. हमलोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं और भगवान से प्रार्थना है कि उनके आत्मा को शांति दें. हम समस्त समाजवादी लोग उनके बतााए विचारों पर सदा चलने की प्राण लेते हैं और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. मौके पर ममता देवी, पूनम देवी, रतन देवी, बिंदु यादव, युवराज यदुवंशी, ओम यदुवंशी, पुष्पक कुमार, रेणु देवी, रंजन कुमारी, सावित्री देवी, पिंकी यादव, रिंकी देवी, गुलाब चंद यादव, बिजेन्दर ऋषिदेव, सीताराम साह, मो. सद्दाम, आशीष कुमार, आलोक कुमार, ऋषिकेश कुमार, लालू यादव, बिपिन कुमार आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









